Trending

भारतीय महिला टीम की जीत, रच दिया इतिहास

स्मृति मंधाना (74 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (73 रन) की पारी के बाद पूजा वस्त्राकर (4 विकेट) की बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।

हाल ही में टेस्ट मैच में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया को भी टेस्ट में हराया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए एकमात्र टेस्ट में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को 8 विकेट से हराया। एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम ने 406 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया की पहली 219 रन पर सिमट गई थी। इससे भारत को पहली पारी में 187 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 261 रन ही बना सकी। भारत को 75 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारतीय महिला टीम ने दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Credits : Espncricinfo

इस तरह भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रच दिया। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में पहली जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 11 टेस्ट (मुंबई टेस्ट मिलाकर) हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने चार जीते हैं, छह टेस्ट ड्रॉ पर छूटे हैं। भारत को एक जीत मिली है।

चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 261 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया से दूसरी पारी में ताहिला मैकग्राथ ने 73 रन बनाए। मैकग्राथ के अलावा एलिस पैरी ने 45 रन और बेथ मूनी 33 रन बनाए। कप्तान एलिसा हीली ने 32 और अन्नाबेल सदरलैंड ने 27 रन और फोबी लिचफील्ड ने 18 रन का योगदान दिया।

Credits : Espncricinfo

दूसरी पारी में भारत के लिए स्नेह राणा ने चार विकेट, राजेश्वरी गायकवाड़ और हरमनप्रीत कौर ने दो-दो विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर को एक विकेट मिला। ऑस्ट्रेलियाई की दूसरी पारी 261 रन पर सिमटने के बाद उसे कुल 74 रन की बढ़त मिली। इससे भारत को जीत के लिए 75 रन का लक्ष्य मिला। जिसे भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बनाकर हासिल कर लिया।

दूसरी पारी में भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने नाबाद 38 रन बनाए। ऋचा घोष ने 13 रन बनाए और जेमिमा रोड्रिग्स 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली वर्मा चार रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गर्थ और एश्ले गार्डनर ने एक-एक विकेट लिए।

भारतीय महिला टीम ने पहली पारी में 406 रन बनाए थे। टीम से स्मृति मंधाना (74), रिचा घोष (52), जेमिमाह रोड्रिगेज (73) और दीप्ती शर्मा (78) के बेहतरीन अर्धशतकों व शेफाली वर्मा (40) और पूजा वस्त्राकर (47) की महत्वपूर्ण पारियों से पहली पारी में 406 रन बनाए और 187 रनों की बढ़त हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी में एश्ले गार्डनर ने 4, किम गर्थ और अन्नाबेल सदरलैंड ने 2-2 व जेस जोनासेन ने 1 विकेट लिया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 77.4 ओवर में 219 रन पर ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ताहिला मैकग्राथ ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 50 रन बनाए। ताहिला के अलावा बेथ मूनी ने 40 और एलिसा हीली ने 38 रन बनाए। इन तीनों के अलावा किम गर्थ ने नाबाद 28 रन बनाए। भारत से पूजा वस्त्राकर ने 4, स्नेह राणा ने 3 और दीप्ती शर्मा ने 2 विकेट लिए।