पाकिस्तान सुपर लीग के मीडिया राइट्स बिकने पर लगी रोक
पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने पाक क्रिकेट बोर्ड के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग के मीडिया राइट्स बेचने से रोक दिया है। जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से बोर्ड को जारी की गई अधिसूचना में बोला गया है कि बोर्ड अपने स्तर पर कोई बाहरी बड़े सौदे नहीं कर सकता। उसे सरकारी मंजूरी लेनी होगी।
इसकी वजह है कि मौजूदा पीसीबी कमेटी अभी अंतरिम है और जका अशरफ केवल कार्यवाहक पीसीबी प्रमुख हैं। मीडिया राइट्स की बिक्री में देरी होने से पीसीबी को घाटा होने का अनुमान है। साथ ही, ब्रॉडकास्टर न होने से सीजन-9 का शेड्यूल रिलीज होने में देरी हो सकती है।

पाक बोर्ड नया नियम लाने की तैयारी में है, जिसके तहत एक एजेंसी 2-3 खिलाड़ी से अधिक एक साथ मैनेज नहीं कर सकेगी।
बोर्ड यह फैसला टीम में संभावित गुटबाजी को रोकने के लिए कर सकता है। फिलहाल, साया कॉर्पोरेशन कंपनी बाबर, शाहीन, रिजवान समेत 7-8 प्लेयर्स को एक साथ मैनेज कर रही है।