Trending

तेलुगु टाइटंस पर जीत से बढ़ेगा बेंगलुरु बुल्स का मनोबल : रणधीर सिंह

तेलुगु टाइटंस पर 33-31 से जीत दर्ज करने में बेंगलुरु बुल्स कामयाब रहे। जीत के बारे में बात करते हुए बेंगलुरु बुल्स के मुख्य कोच रणधीर सिंह ने बोला, हम जानते थे कि हमें जितना संभव हो सके, पवन को रोकना होगा।

बेंगलुरु बुल्स में पांच सीज़न तक पवन सहरावत के साथ काम करने वाले रणधीर सिंह ने खेल से ठीक पहले स्टार रेडर से बात की। जब उनसे उनकी बातचीत के बारे में पूछा गया, तो मुख्य कोच ने कहा, हमारे बीच पिता-पुत्र का रिश्ता है।

मैंने उसे शुरू से ही कबड्डी सिखाई। मैंने उसे मैच से पहले अपना 100 प्रतिशत देने के लिए कहा। उन्होंने मुझसे यह कहा कि वह मेरी सभी रणनीतियों को जानते हैं, मैं यह भी जानता हूं कि वह कैसे खेलते हैं।

रणधीर ने बोला कि यह जीत उन्हें सीजन 10 में अच्छी स्थिति में रखेगी। कोच ने कहा, इस जीत से निश्चित रूप से टीम का मनोबल बढ़ेगा। यह एक उतार-चढ़ाव वाला मैच था। हम पुनेरी पलटन के खिलाफ कड़ी हार के बाद बाहर आ रहे थे। मैं उस खेल को नहीं भूलूंगा। हालांकि, टीम ने अब वापसी कर ली है।