खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी: ओडिशा नेवल टाटा, स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर व प्रीतम सिवाच की जीत
ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर, खेलो इंडिया स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर छत्तीसगढ़ और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने दूसरे खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग चरण 1 के पांचवें दिन ने अपने-अपने मैच जीते। जय भारत अकादमी और सैल्यूट हॉकी अकादमी ने ड्रा खेला।
दिन के पहले मैच में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर को 9-0 से मात दी। प्रज्ञा पटेल (17′, 25′, 39′) ने हैट्रिक बनाई, अंजना बारला (10′, 47′) ने दो गोल किए, सनदाम बेबीरानी देवी (7′), पायल सोनकर (15′), श्रुतिका कुल्लू (52′), और स्वीटी कुजूर (58′) ने एक-एक गोल किया।

दिन के दूसरे मैच में खेलो इंडिया स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर छत्तीसगढ़ ने अनंतपुर स्पोर्ट्स एकेडमी को 8-1 से मात दी। खेलो इंडिया स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर छत्तीसगढ़ के लिए मधु सिदार (26′, 40′, 50′) ने हैट्रिक गोल किया, दामिनी खुसरो (4′, 51′) ने दो गोल किए और यशोदा मेरावी (17′), कप्तान रुखमान खुसरो ( 35′) और अक्षिता (53′) ने एक-एक गोल किया। अनंतपुर स्पोर्ट्स अकादमी के लिए एकमात्र गोल एम. शालिनी (37′) ने किया।
दिन के तीसरे मैच में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने भाई बहलो हॉकी अकादमी भगता को 7-0 से हराया। रितिका (12′, 30′) और ज्योति (13′, 32′) ने दो-दो गोल किये, वंशिका (8′), दीक्षा (14′) और प्रिया चौहान (29′) ने एक-एक गोल किया।
दिन के चौथे मैच में जय भारत हॉकी अकादमी का मैच सैल्यूट हॉकी अकादमी से 1-1 से ड्रा रहा। सैल्यूट हॉकी अकादमी के लिए लवलीन (20′) ने पेनल्टी कॉर्नर से मैच का पहला गोल किया। बाद में दूसरे क्वार्टर में निशा (25′) ने फील्ड गोल के साथ जय भारत हॉकी अकादमी को बराबरी पर ला दिया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।