Trending
सेंचुरियन टेस्ट : खराब रोशनी और बारिश ने रोका मैच, भारत 208/8
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन यहां तीसरे सत्र के खेल को कम रोशनी और बारिश की वजह से रोकना पड़ा।
खेल रोके जाने के समय भारत ने 59 ओवर में आठ विकेट पर 208 रन बना लिये थे। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 70 रन बनाकर क्रीज पर मोहम्मद सिराज (शून्य) के साथ मौजूद हैं। भारत के लिए विराट कोहली (38), श्रेयस अय्यर (31) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में विफल रहे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने पांच विकेट लिये। इससे पहले दिन की शुरुआत में बारिश की वजह से मैदान गीला होने से टॉस में 45 मिनट का विलंब हुआ था, मैच आधा घंटा देरी से शुरू हुआ था।