Trending

टेस्ट में अपनी जगह मार्कस हैरिस को देखना चाहते है वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा बोलने के बाद अपनी जगह पारी का आगाज करने की भूमिका में मार्कस हैरिस को टीम में देखना चाहते हैं।

वॉर्नर पहले ही बोल चुके हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ जारी तीन टेस्ट मैचों की मौजूदा सीरीज इस फॉर्मेट में उनकी आखिरी टेस्ट श्रृंखला होगी।

एक क्रिकेट साइट के मुताबिक वार्नर ने बोला, ‘‘ यह कठिन है। यह स्पष्ट रूप से चयनकर्ताओं पर निर्भर है। अगर मेरी राय पूछी जाये तो मैं उस खिलाड़ी का नाम लूंगा जो काफी समय से इसका दावेदार है और काफी समय से टीम के साथ रहा है।

इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि हैरी (हैरिस) वह व्यक्ति है। वह काफी समय से टीम के साथ दौरे कर रहा है। उसने कुछ दिन पहले शतक (विक्टोरिया एकादश और पाकिस्तान के बीच अभ्यास मैच) भी लगाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह कुछ मौकों पर टीम में जगह बनाने से चूक गया लेकिन वह हमेशा इसके लिए दावेदारी पेश करता रहा। अगर चयनकर्ता उन पर भरोसा दिखाते हैं तो मुझे यकीन है कि वह अपने अंदाज में ही खेलेगा। हैरिस ने 2018 में डेब्यू करने के बाद 14 टेस्ट में 25.29 की औसत से 607 रन बनाये है। इस दौरान उसने तीन अर्धशतक लगाये।