Trending

बेस्ट टेस्ट इलेवन में रोहित सहित ये तीन भारतीय प्लेयर्स शामिल

साल 2023 में काफी इवेंट हुए और टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से ये बड़ा साल रहा, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इस साल हुआ और एशेज सीरीज भी खेली गई। यहां तक कि दो बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच इस समय खेले जा रहे हैं, जिनमें एक ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच, एक दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच जारी है।

स्टार स्पोर्ट्स ने साल की बेस्ट टेस्ट इलेवन का चयन किया है, जिसमें तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है, विराट इस इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।

साभार : गूगल

साल 2023 के प्रदर्शन के आधार पर इस लीडिंग ब्रॉडकास्टर ने जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया है, उसमें ऑस्ट्रेलिया के 4, भारत के 3, इंग्लैंड के 3 और न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी को जगह मिली है। इस टीम के कप्तान जाहिर तौर पर पैट कमिंस होने चाहिए, क्योंकि उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीता था और एशेज सीरीज में बराबरी भी की थी।

बेस्ट टेस्ट इलेवन में ओपनर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और भारत के रोहित शर्मा को जगह मिली है, जिनका ये साल शानदार रहा है।

मध्य क्रम में स्टार स्पोर्ट्स ने इंग्लैंड के जो रूट, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को रखा है। विकेटकीपर के तौर पर टीम में जॉनी बेयरेस्टो हैं, जिन्होंने एशेज सीरीज में कमाल की कुछ पारियां खेली थीं।

स्पिनर के तौर पर इस टीम में रविंद्र जडेजा और आर अश्विन हैं, जिन्होंने पूरे साल टेस्ट क्रिकेट में धमाल मचाया। अश्विन डब्ल्यूटीसी फाइनल नहीं खेले थे। तेज गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क के अलावा इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड को रखा गया है। ब्रॉड ने एशेज के बाद रिटायरमेंट ले लिया है।

स्टार स्पोर्ट्स (2023 बेस्ट टेस्ट इलेवन)
ओपनर – उस्मान ख्वाजा और रोहित शर्मा
मध्य क्रम – जो रूट, केन विलियमसन और ट्रेविस हेड
विकेटकीपर – जॉनी बेयरेस्टो
स्पिनर – रविंद्र जडेजा और आर अश्विन
गेंदबाज – मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और स्टुअर्ट ब्रॉड