Trending
आईएसएल : पंजाब एफसी की हार, ओडिशा एफसी ने 1-0 से जीता मैच
ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग में पंजाब एफसी 1-0 से मात दी। मंगलवार रात यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए मैच में रॉय कृष्णा ने 21वें मिनट में किये गये गोल की बदौलत ओडिशा एफसी ने पंजाब एफसी को 1-0 से हराया।

मैच के दौरान दोनों टीमों के पास गोल करने के कई मौके आये लेकिन वे उसे भुना नहीं सकी। मैच बाद तालिका में पंजाब एफसी 12 मैचों में एक जीत और पांच ड्रॉ के साथ आठ अंकों के साथ 11वें स्थान पर है। ओडिशा एफसी का अगला मैच 29 दिसंबर को जमशेदपुर एफसी से है।