Trending

पाक गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया 318 रन पर ढेर

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 318 रनों पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने आज कल के तीन विकेट पर 187 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के पहले सत्र में 204 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट के रूप में शाहीन अफरीदी ने ट्रेविस हेड को 17 रन पर पवेलियन भेजा।

मार्नस लाबुशेन भी 63 रन बनाकर आउट हो गये। उन्हें जमाल ने शफीक के हाथों कैच आउट कराया। उस्मान ख्वाजा ने 42, मिचेल मार्श ने 41, डेविड वॉर्नर ने 38 और स्टीव स्मिथ ने 26 रन बनाकर आउट हुए।

@therealpcb

शेष बल्लेबाज दहाई अंक में भी स्कोर नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 318 रन पर सिमट गई।