Trending

अल्टीमेट खो-खो : राजस्थान वारियर्स के खिलाफ तेलुगू योद्धाज की दूसरी जीत

तेलुगू योद्धाज ने अल्टीमेट खोखो के दूसरे सत्र के मैच में राजस्थान वारियर्स को 38-28 से हराया। यह मौजूदा सत्र में योद्धाज की दूसरी जीत थी। राहुल मंडल ने टीम के लिए दस अंक बनाए।

योद्दाज के तीन मैच में छह अंक हैं और वह गुजरात जाइंट्स के बाद दूसरे स्थान पर है, हालांकि गुजरात ने दो मैच ही खेले हैं। राजस्थान का सामना शुक्रवार को चेन्नई क्विक गन्स से और तेलुगू योद्धाज का मुकाबला गुजरात जाइंट्स से होगा।