Trending

लंच के बाद 7 मिनट देर से शुरू हुआ ऑस्ट्रेलिया पाक टेस्ट, जाने पूरा मामला

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच हो रहे दूसरे टेस्ट का आज तीसरा दिन है। लंच के बाद थर्ड अंपायर के अपने सीट पर नहीं पहुंचने से मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। दोनों टीमों के खिलाड़ी और फील्ड अंपायर को थर्ड अंपायर के सीट पर बैठने का इंतजार करना पड़ा।

लंच के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और पाकिस्तानी टीम के साथ ही फील्ड अंपायर ग्राउंड में पहुंच चुके थे, थर्ड अंपायर रिचार्ड इलिंगवर्थ अपनी सीट पर नहीं पहुंचे थे। उनकी खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि थर्ड अंपायर लिफ्ट में फंस गए हैं। जिसकी वजह से मैच 7 मिनट देरी से शुरू हुआ।

सभी उनका जगह पर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। बाउंड्री के पास खड़े चौथे अंपायर ने जिम्मेदारी ली और वह भागकर ऊपर गए जहां थर्ड अंपायर बैठते हैं। उन्हें लिफ्ट के अंदर से थर्ड अंपायर रिचार्ड इलिंगवर्थ की आवाज आई। तकनीकी अधिकारियों की मदद से उन्हें लिफ्ट से निकाला गया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि थर्ड अंपायर लिफ्ट में फंस गए थे, इस वजह से लंच के बाद मैच 7 मिनट देरी से शुरू हुआ। थोड़ी देर में सब कुछ ठीक हो गया और मैच शुरू किया गया। तीसरे दिन की शुरुआत पाकिस्तान ने छह विकेट के नुकसान पर 194 रन के साथ की। पाकिस्तान के 4 विकेट जल्दी गिर गए। पाकिस्तान पहली पारी में 264 रन ही बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी दूसरी इनिंग के लिए उतरी। ऑस्ट्रेलिया के भी 4 विकेट 16 पर गिर चुके थे। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बुधवार को ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में थी। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 194 रन बनाए लिए थे। कप्तान शान मसूद और ओपनर अब्दुल्लाह शफीक ने फिफ्टी लगाई। बाबर आजम एक रन ही बना सके। मोहम्मद रिजवान 29 और आमिर जमाल 2 रन बनाकर नाबाद लौटे।

ऑस्ट्रेलिया से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 318 रन बनाकर ऑलआउट हुआ। टीम ने दूसरे दिन 131 रन बनाने में ही 7 विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया अब भी पहली पारी में 124 रन से आगे है।