Trending

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू की एंट्री

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू अब राजनीति की पिच पर चौके-छक्के मारने की तैयारी में है। उन्होंने राजनीति में कदम रखते हुए जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली।

उन्होंने सीएम जगन रेड्डी की उपस्थिति में पार्टी जॉइन की है। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद अब राजनीति में अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए नजर आयेगे। माना जा रहा है वो चुनाव भी लड़ सकते हैं।

@YSJaganTrends

आईपीएल में रनों की बारिश करने वाले रायडू सुर्खियों में रहे हैं। जगन चाहते हैं कि रायडू मछलीपट्टनम लोकसभा सीट से चुनाव लड़े, अब तक इसको लेकर रायडू ने कोई फैसला नहीं लिया पार्टी चाहती है कि वो लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करे।

रायडू के क्रिकेट करियर पर एक नजर दौड़ाये तो उन्होंने भारत के लिए 47.05 की औसत के साथ 55 वनडे में कुल 1,694 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 124 रन रहा. उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक भी जड़े है।