Trending

सेंचुरियन टेस्ट : दूसरी पारी में बुरी तरह लड़खड़ाई टीम इंडिया

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन बुधवार को यहां चाय तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 62 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर 163 रन की बढ़त बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका से भारत अब भी 101 रन पीछे है।

वहीं चाय के बाद भारत की दूसरी पारी बुरी तरह लड़खड़ा गयी और टीम समाचार लिखे जाने तक 97 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष को मजबूर हो गयी।

चाय के विश्राम के समय विराट कोहली 18, श्रेयस अय्यर छह रन बनाकर खेल रहे थे। भारत ने दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा (00), यशस्वी जायसवाल (05) और शुभमन गिल (26) के विकेट गंवा दिए हैं।