Trending

केपटाउन टेस्ट में डीन एल्गर होंगे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान

सेंचुरियन टेस्ट में भारत को पारी और 32 रन से हराने वाली अफ्रीका टीम को तब बड़ा झटका लगा जब टीम के नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा सीरीज के दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इसकी पुष्टि की। तेम्बा बावुमा की जगह डीन एल्गर अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के अंतिम मैच में टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने सीरीज से पहले संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा की थी। बावुमा के रिप्लेसमेंट के रूप में जुबैर हमजा को टीम में जगह मिली है।

बावुमा को मंगलवार को सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करते समय चोट लगी और स्कैन से पता चला कि उनके मांसपेशियों में खिंचाव है, जिसके कारण वह दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी से बाहर रहे।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए उनकी उपलब्धता निर्धारित करने के लिए एसए20 की शुरुआत से पहले उन्हें मेडिकल जांच से गुजरना होगा। पहले टेस्ट के दौरान बावुमा के मैदान से बाहर जाने के बाद एल्गर ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका की पारी और 32 रन से जीत में कप्तान की भूमिका निभाई।

एल्गर कप्तानी के मामले में नए नहीं हैं। उन्होंने पहले भी प्रोटियाज़ का नेतृत्व किया है, जिसमें पिछली बार जब भारत ने टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, वो थे। तब, साल 2022-23 में 1-0 से पिछड़ने के बाद एल्गर की अगुवाई में अफ्रीका टीम ने वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की थी।