Trending

न्यूज़ीलैंड ने डकवर्थ लुईस नियम से बांग्लादेश को दी मात

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच हुए आखिरी टी-20 में कीवी टीम ने डकवर्थ लुईस नियम से 17 रन से मैच से जीता। साथ ही तीन टी-20 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही। न्यूजीलैंड को 32 गेंद में 16 रन चाहिए थे तभी बारिश आ गई। उसके बाद आगे नहीं खेला जा सका।

इससे पहले माउंट मॉनगनुई में हुआ दूसरा टी-20 बारिश की वजह से रद्द हो गया था। जबकि पहले टी-20 मैच में बांग्लदेश ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था।

@icc

न्यूजीलैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और बांग्लादेश 19.2 ओवर में सिर्फ 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश को पहला झटका 4 रन के स्कोर पर लगा।

ओपनर सौम्य सरकार टिम सउदी की गेंद पर एलबीडब्ल्यु होकर पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश के 6 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट पर 45 रन था। 68 रन तक बांग्लादेश के 5 विकेट गिर चुके थे। बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाजी बड़ी पारी नहीं खेल सका।

बांग्लादेश से कैप्टन नजमुल हुसैन शांतो टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 15 गेंदों पर 17 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने अफिफ हुसैन (14), तौहीद हृदय (16), शमीम हुसैन (9) और मेहदी हसन (4) को अपना शिकार बनाया।

टिम सउदी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 और एडम मिल्ने ने 3.2 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट और बेन सियर्स ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। कीवी टीम को शुरुआती झटके लगे, जेम्स नीशम (28) और मिचेल सैंटनर (18) ने उन्हें मैच में जीत दिला दी।

न्यूजीलैंड का पहला विकेट 16 रन पर गिरा। टिम सेफर्ट 3 गेंदों का सामना कर 1 रन बनाया। 49 रन तक न्यूजीलैंड के 5 विकेट गिर चुके थे। उसके चार बल्लेबाज 1-1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसा लगा कि मैच बांग्लादेश के हाथों में चला जाएगा।

जेम्स निशम और मिचेल सैंटनर ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई। जब बारिश की वजह से मैच रूका, तब न्यूजीलैंड को 32 गेंदों पर 16 रन की जरूरत थी। ऐसे में डकवर्थ लुईस नियम के तहत उसे 17 रन से जीत मिल गई।

बांग्लादेश के लिए महेदी हसन और शोरफुल इस्लाम ने 2-2 विकेट झटके। महेदी ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन खर्च किए। शोरफुल ने 3.4 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए।