ऋषभ पंत को नासिर हुसैन ने कहा ‘बॉक्स ऑफिस क्रिकेटर’
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा एक्सपर्ट नासिर हुसैन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बड़े फैन है, पंत की आक्रामक शैली को नासिर काफी पसंद करते हैं। यही वजह है वह पिछले एक साल से पंत की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
पिछले साल पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उन्हें काफी चोट आई थी। उनके घुटने की सर्जरी हुई थी।
इस कारण पंत पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, वह लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि वह आईपीएल 2024 से क्रिकेट की फील्ड पर वापसी करेंगे। नासिर ने ऋषभ पंत को बॉक्स ऑफिस क्रिकेटर बताया है।

आईसीसी से नासिर ने ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट को लेकर कहा, ‘वह बहुत गंभीर दुर्घटना थी। पूरी दुनिया की सांसें रुक गईं थी और इसमें धीमी गति से सुधार हुआ है।
नासिर ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की रिकवरी को फॉलो कर रहे थे, एशेज सीरीज के दौरान जब वह एक बार रिकी पोंटिंग के साथ ट्रैवल कर रहे थे तो हुसैन ने देखा कि पोंटिंग पंत की प्रगति का अपडेट ले रहे थे।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने आगे कहा ‘आप सोशल मीडिया पर उसे फॉलो करते हैं, मेरे फोन में और शुरुआती कदमों से लेकर जिम में चलने के दृश्य और उनके कुछ क्रिकेट खेलने के दृश्य, रिकी (पोंटिंग) के साथ उनके दृश्यों को फॉलो करते हैं।
मैंने एशेज में गर्मियों में रिकी के साथ ट्रैवल किया था और रिकी उसे मैसेज भेज रहा था ‘प्रगति कैसी चल रही है’, और वह एक बॉक्स ऑफिस क्रिकेटर है। पंत की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में विकेट कीपर की शानदार भूमिका निभाई है, वह अब टेस्ट क्रिकेट में हाथ आजमा रहे हैं।
राहुल ने भारत को पंत की कमी महसूस नहीं होने दी, हुसैन का मानना है कि पंत चोटिल होने से पहले बॉक्स ऑफिस पर थे और वापसी के बाद वह बॉक्स ऑफिस पर बने रहेंगे। हुसैन ने कहा, ‘भारत ने उनके (पंत) बिना अच्छा प्रदर्शन किया है क्योंकि केएल आए हैं और सभी प्रारूपों में शानदार रहे हैं। वे (राहुल) शानदार तरीके से खेलना आगे जारी रखेंगे।
भारत भाग्यशाली हैं कि उनके पास ये (राहुल और पंत) दोनों हैं, ऋषभ पंत अपनी चोट से पहले भी बॉक्स ऑफिस पर थे, और उम्मीद है कि उनकी चोट के बाद भी, बॉक्स ऑफिस पर बने रहेंगे।