कनाडा ने चिली को दी मात, अमेरिका की भी जीत
यूएस ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम की पूर्व फाइनलिस्ट लेयला फर्नांडीज के शानदार प्रदर्शन पर कनाडा ने युनाइटेड कप टेनिस के शुरुआती मैच में चिली पर 2-1 से जीत दर्ज की। फर्नांडीज ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की। दूसरी ओर अमेरिका ने ग्रेट ब्रिटेन पर इसी अंतर से जीत दर्ज की।
18 टीमों के इस मिश्रित टीम टूर्नामेंट में उन्होंने पहले तो महिला एकल में डेनिएला सेगुएल को आसानी से 6-3, 6-2 से हराया। निकोलस जेरी ने स्टीवन डियाज को लगातार सेटों में हराकर चिली को ग्रुप बी के इस मुकाबले में बराबरी पर ला दिया।

मिश्रित युगल के निर्णायक मैच में फर्नांडीज और डियाज ने सेगुएल और टॉमस बैरियोस वेरा के खिलाफ कड़े मुकाबले में 7-5, 4-6, 10-8 से जीत हासिल करके मुकाबला टीम के पक्ष में कर दिया। पर्थ ने खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में अमेरिका ने शुरू में पिछड़ने के बाद ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से हराया।
ब्रिटेन की केटी बोल्टर ने विश्व में पांचवीं रैंकिंग की खिलाड़ी जेसिका पेगुला को एक सेट से पिछड़ने के बाद लगभग तीन घंटे में 5-7, 6-4, 6-4 से हराया। उसके बाद अमेरिका ने वापसी की। उसके विश्व में 10वीं रैंकिंग के टेलर फ्रिट्ज ने कैमरून नोरी को 7-6 (5), 6-4 से हराकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।
अंत में मिश्रित युगल में पेगुला और फ्रिट्ज ने बोल्टर और नील स्कूपस्की पर 1-6, 7-6 (4), 10-7 से जीत दर्ज करके अमेरिका की जीत पक्की की।
अच्छी नहीं रही नडाल की वापसी, पहले मैच में हार
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल की 12 महीने की चोट के बाद वापसी अच्छी नहीं रही। रविवार को पैट राफ्टर एरेना में उन्हें पहले ही मैच में हार मिली। वह ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में मिश्रित युगल का मुकाबला हार गए।
उन्हें युगल साथी मार्क लोपेज के साथ ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी जॉर्डन थॉम्पसन और मैक्स परसेल से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपना पहले राउंड का मैच लगातार सेट में 6-4, 6-4 से जीत लिया।
नडाल कोर्ट पर तेज दिख रहे थे और कूल्हे की समस्या के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद भी उन्हें अपने मूवमेंट में कोई परेशानी नहीं हुई। वह मंगलवार को पूर्व यूएस ओपन चैंपियन ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम के खिलाफ पहले मैच में कोर्ट में उतरेंगे।