Trending

जूनियर महिला हॉकी : ओडिशा और जय भारत टीम को मिली जीत

दूसरे खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग-चरण के पहले दिन ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर और जय भारत हॉकी अकादमी ने अपने-अपने मैच जीते। दिन के पहले मैच में ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर ने भाई बेहलो हॉकी अकादमी, भगता को 4-0 से मात दी।

ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर के लिए लियोना लकड़ा (20) और शीतल यादव (42) ने एक-एक फील्ड गोल किया, कप्तान डोली भोई (45) और नेहारिका टोप्पो (59) ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।

दिन के दूसरे मैच में जय भारत हॉकी अकादमी ने अनंतपुर स्पोर्ट्स अकादमी को 3-2 से मात दी। मैच का पहला गोल अनंतपुर स्पोर्ट्स अकादमी की एम.शालिनी (15) ने किया, जय भारत हॉकी अकादमी के लिए अन्नू (30, 51) ने दो गोल करके उन्हें बढ़त दिलाई।

पी.मधुरिमा बाई (53) ने अनंतपुर स्पोर्ट्स अकादमी के लिए बराबरी कर ली, रानू तिवारी (59) ने जय भारत अकादमी के लिए गोल कर दिया, जब घड़ी में एक मिनट शेष था और उनकी जीत पक्की हुई।

दिन के तीसरे मैच में साई बाल टीम का मुकाबला प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी से 2-2 से ड्रॉ रहा। लालपेकसंगी (6) ने एसएआई बाल टीम के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की और तनीषा एक्का (38) ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना किया।

प्रिया (44) और आरती (58) ने क्रमश: तीसरे और चौथे क्वार्टर में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी के लिए स्कोर किया और अपनी टीम को बराबरी दिलाने में मदद की।