Trending

आधे घंटे में दो बार कांपी अफगानिस्तान की धरती, इतनी रही भूकंप की तीव्रता

नई दिल्ली:  अफगानिस्तान में मंगलवार-बुधवार की रात आधे घंटे के अंदर दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. आधी रात में आए इस भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. लेकिन भूकंप आने के बाद लोग बुरी तरह से डर गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. बता  दें कि नए साल के पहले ही दिन यानी 1 जनवरी को जापान में 7.5 तीव्रता के कई भूकंप के झटके आए. जिसमें अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है. अफगानिस्तान में आए भूकंप के ताजा झटकों ने जापान की याद दिला दी.

रात साढ़े 12 बजे आया अफगानिस्तान में भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, बुधवार को अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के दो तेज झटके आए. पहला भूकंप रात 12.28 बजे फैजाबाद से 126 किमी पूर्व 80 किमी की गहराई में आया.

4.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता

जबकि, दूसरी भूकंप रात 12.55 बजे फैजाबाद से 100 किमी दक्षिण-पूर्व में 100 किमी की गहराई में दर्ज किया गया.  एनसीएस ने एक्स पर एक ट्वीट कर कहा कि, पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई. ये भूकंप अक्षांश: 36.90 और लंबाई: 71.95, गहराई: 80 किमी की गहराई में फैजाबाद से 126 किमी किमी पूर्व में आया.

दूसरी बार 4.8 की तीव्रता से कांपी अफगानिस्तान की धरती

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, अफगानिस्तान में भूकंप का दूसरा झटका रात 12.55 मिनट पर आया. जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई. एनसीएस ने एक्स पर किए एक ट्वीट में बताया कि, अफगानिस्तान के फैजाबाद से करीब 100 किमी दूर दक्षिण पूर्व में रात 12.55 बजे अक्षांश: 36.90 और लंबाई: 71.65, 140 किमी की गहराई में 4.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. हालांकि दोनों ही भूकंप से किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है.