Trending

ब्रिसबेन इंटरनेशनल के दूसरे दौर में नाओमी ओसाका की हार

मां बनने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रही नाओमी ओसाका ब्रिसबेन इंटरनेशनल के दूसरे दौर में तीन बार की विजेता कैरोलिना प्लिसकोवा से 3-6, 7-6, 6- 4 से हार गई।

दो बार अमेरिकी ओपन और आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने वाली ओसाका ने पहले मैच में तमारा कोर्पेश को सीधे सेटों में हराया था। यह मई 2022 के बाद एलीट स्तर पर उसका पहला मैच था।

जुलाई में ओसाका ने बेटी शाइ को जन्म दिया था। अन्य मैचों में शीर्ष वरीयता प्राप्त गत आस्ट्रेलियाई ओपन विजेता एरिना सबालेंका ने इटली की लूसिया ब्रोंजेटी को 6-3, 6-0 से मात दी। दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना का सामना ओलिविया गाडेकी से होगा।