ला लीगा: मल्लोर्का के खिलाफ जीत से रियल मैड्रिड शीर्ष पर
रियल मैड्रिड अपने घरेलू मैदान पर मल्लोर्का के खिलाफ मैच में 1-0 से जीत के बाद 48 अंकों के साथ ला लीगा में शीर्ष पर आ गया है। लुका मोड्रिक के 78वें मिनट में कार्नर से मिले पास को एंटोनियो रुडिगर ने हेडर से गोल कर मैड्रिड को अंक दिलाए।
एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 4-3 की जीत के बाद गिरोना अंक के स्तर पर बना हुआ है। एटलेटिको के लिए अल्वारो मोराटा ने शानदार हैट्रिक लगाई। मैच के तीसरे मिनट में वालेरी फर्नांडीज के गोल से गिरोना ने शानदार शुरुआत की। मोराटा ने 14वें मिनट बाद ऑफसाइड ट्रैप को भेदते हुए एटलेटिको को बराबरी दिलाई।

26वें मिनट में सावियो ने गोल कर गिरोना को 2-1 से आगे कर दिया। डेली ब्लाइंड ने 38वें मिनट में बेहतरीन गोल कर गिराना के पक्ष में स्कोर 3-1 कर दिया। मोराटा ने 43वें मिनट में व्यक्तिगत गोल करके एटलेटिको को मैच में वापसी दिलाई और इसके बाद 53वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए स्कोर 3-3 कर दिया।
एटलेटिको के जीतने की अधिक संभावना दिख रही थी, इवान मार्टिन ने अतिरिक्त समय में बेहतरीन गोल कर गिरोना को 4-3 से जीत दिलाई। गुरुवार रात सेविला का सामना एथलेटिक बिलबाओ से, ओसासुना का सामना अल्मेरिया से और एफसी बार्सिलोना का सामना लास पालमास से होगा।