Trending

ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट : युकी भांबरी-रॉबिन हासे अंतिम चार में

भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके जोड़ीदार रॉबिन हासे ने यहां नाथानियल लैमन्स और जैक्सन विथ्रो की अमेरिकी जोड़ी को सीधे सेटों में मात देकर ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय एटीपी टूर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत-नीदरलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एक घंटे 36 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल में 7-6 (5), 7-6 (6) से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में भांबरी-हासे की जोड़ी का सामना इंग्लैंड के लॉयड ग्लासपूल और नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

पिछले साल 31 वर्षीय भांबरी ने मार्लोका चैंपियनशिप युगल टूर्नामेंट में पहला एटीपी खिताब जीता था। दिल्ली के इस खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस के साथ जोड़ी बनायी थी।