Trending

चोटिल राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से नाम लिया वापस

ऑस्ट्रेलियन ओपन से स्पेन के दिग्गज और पूर्व विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपना नाम वापस लेना पड़ा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले उन्होंने इस ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 से हटने का फैसला किया है।

हाल ही में उन्होंने कोर्ट पर वापसी की थी, उसी मैच में उनको एक छोटी सी चोट लगी थी। इसी चोट के चलते उन्होंने टूर्नामेंट में खेलने से अपने पैर पीछे खींच लिए हैं और फिर से अपने डॉक्टर्स से बात करने के लिए और इलाज कराने के लिए वे स्पेन जा रहे हैं। ये जानकारी उन्होंने खुद दी है।

@RafaelNadal

राफेल नडाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सभी को नमस्कार, ब्रिस्बेन में मेरे आखिरी मैच के दौरान मेरी मांसपेशियों में एक छोटी सी समस्या हो गई थी, जैसा कि आप जानते हैं, इससे मैं चिंतित हो गया था।

एक बार जब मैं मेलबर्न पहुंचा तो मुझे एमआरआई कराने का मौका मिला और मेरी एक मांसपेशी में माइक्रो टियर है, ना कि उसी हिस्से में जहां मुझे चोट लगी थी और उसकी सर्जरी कराई थी।

यह अच्छी खबर है कि चोट अलग है। अभी मैं 5 सेटों के मैचों में अत्यावश्यकता के अधिकतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं अपने डॉक्टर से मिलने, कुछ इलाज कराने और आराम करने के लिए वापस स्पेन जा रहा हूं।

बता दें कि नडाल को पिछले साल की शुरुआत में चोट लगी थी, जिससे वे एक साल तक उबर नहीं पाए। उनको सर्जरी करानी पड़ी थी और पूरे सीजन वे खेल नहीं पाए। साल 2023 के अंत में उन्होंने कमबैक किया और कुछ आकर्षक शॉट दिखाए, उस मैच में उनको चोट भी लग गई।

राफेल को कुछ समय के लिए कोर्ट से बाहर रहना होगा, वे जल्द वापसी कर सकते हैं। उनके पास अभी भी 2024 में तीन और ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में खेलने का मौका होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलियन ओपन साल का पहला ग्रैंडस्लैम इवेंट होता है।