एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट : लिवरपूल के खिलाफ आर्सेनल की हार
आर्सेनल को एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दौर में लिवरपूल के खिलाफ यहां 0-2 से हारी। आर्सेनल टीम खराब फॉर्म से जूझ रही है और सभी टूर्नामेंटों में अपने पिछले सात मैच में से चार मैच गंवा चुकी है। टीम ने लगातार तीन मैच गंवाए हैं।
लिवरपूल के खिलाफ आर्सेनल के डिफेंडर याकुब किवियोर ने 80वें मिनट में गोल किया, लुई डियाज ने इंजरी टाइम के चौथे मिनट में गोल दागकर टीम की 2-0 से जीत पक्की की।

मैनचेस्टर सिटी ने एक अन्य मैच में दूसरे टीयर की टीम हडर्सफील्ड पर 5-0 की जीत दर्ज की। सिटी के केविन डीब्रून ने मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पांच महीने के बाद इस मैच के साथ वापसी की।
मैनचेस्टर सिटी की ओर से फिल फोडेन (33वें और 65वें मिनट) ने दो गोल दागे, जूलियन अल्वारेज (37वें मिनट) और जेरेमी डोकु (74वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। हडर्सफील्ड के बेन जैकसन ने आत्मघाती गोल किया।
रेक्सहैम ने जीत दर्ज की, प्रीमियर लीग टीम वेस्टहैम, नोटिंग फॉरेस्ट और ल्युटन के मुकाबले ड्रॉ रहे। रेक्सहैम ने श्रुसबरी के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की।
वेस्टहैम को दूसरे टीयर की टीम ब्रिस्टल सिटी ने 1-1, नॉटघम फॉरेस्ट को तीसरे टीयर की टीम ब्लैकपूल ने 2-2, ल्युटन को तीसरे टीयर की टीम बोल्टन ने गोल रहित बराबरी पर रोका।