रणजी ट्रॉफी : दिल्ली के खिलाफ पुडुचेरी की 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत
पुडुचेरी ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप डी के शुरुआती मैच में दूसरी पारी में 50 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्व विजेता दिल्ली के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की।
पुडुचेरी के गेंदबाजों ने दबदबा दिखाते हुए दिल्ली की बल्लेबाजी लाइनअप को बुरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। दिल्ली को पहली और दूसरी पारी में क्रमशः148 और 145 पर समेट दिया।
मध्य प्रदेश के पूर्व तेज गेंदबाज गौरव यादव, जो पुडुचेरी टीम में हैं, प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरे। पहली पारी में उन्होंने 49 रन देकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ सात विकेट झटका। यहां से उन्होंने अपनी टीम के लिए जीत की नींव रखी।

गौरव यादव ने दूसरी पारी में तीन और विकेट लेकर अपनी प्रतिभा जारी रखी और मैच में कुल 10 विकेट झटके। दिल्ली टूर्नामेंट में सात खिताबों के साथ एक मजबूत टीम रही है। बीते कुछ सीज़न में उन्हें ग्रुप चरणों में संघर्ष करते देखा गया है। टीम की नजर इस हार को भूलकर कमबैक पर होगी।
दिल्ली के मुख्य कोच देवांग गांधी ने निराशा जाहिर करते हुए स्वीकार किया कि पुडुचेरी ने खेल के सभी पहलुओं में उन्हें पछाड़ दिया। ठोस तैयारियों के बावजूद, दिल्ली को दोनों पारियों में महत्वपूर्ण स्कोर बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
गांधी ने अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए पुडुचेरी के गेंदबाजों को श्रेय दिया। उनका मानना है कि उनकी टीम स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल सकती थी।