भारत के खिलाफ 11 जनवरी को पहला टी-20 खेलेगी अफगानिस्तान
भारत के खिलाफ टी20 मैच में भाग लेने के लिए अफगानिस्तान टीम चंडीगढ़ आ चुकी है. यह मैच 11 जनवरी को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में होगा.
अफगानिस्तान टीम आज पीसीए स्टेडियम के बैकसाइड एरिया में नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास करेगी. टीम चंडीगढ़ के आईटी पार्क स्थित एक होटल में ठहरी है. टीम इंडिया 9 जनवरी को चंडीगढ़ आएगी।

अफगानिस्तान टीम की कप्तानी इब्राहिम जादरान करेंगे. उनके नेतृत्व में टीम चंडीगढ़ आई है। कप्तान के अलावा विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, नवीन उल हक, नूर अहमद, मुजीम उर रहमान, मोहम्मद सलीम और अन्य खिलाड़ी भी चंडीगढ़ आ गए हैं।
भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच के अब तक 35 फीसदी टिकट बिक चुके हैं. इस मैच के टिकट पीसीए स्टेडियम काउंटर, सीपी 67 मॉल मोहाली और मीना बाजार मनीमाजरा से खरीदे जा सकते हैं। क्रिकेट मैच के टिकट कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी को होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम घोषित हो गयी है. रोहित टीम की कप्तानी करेंगे. टीम में विराट और शुभमन गिल की वापसी हुई है.
गिल घर में क्रिकेट प्रशंसकों के सामने होंगे. वह मोहाली का रहने वाला है. जिसके चलते सबकी निगाहें गिल पर होंगी. इस टीम में यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जीतेंद्र शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे जैसे कई नए चेहरे नजर आएंगे.