भारतीय टीम से बाहर होने के बाद रणजी ट्राफी खेलेंगे श्रेयस अय्यर
टीम इंडिया ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका का दौरा खत्म किया है। एक लंबे दौरे के बाद भारत अफगानिस्तान टीम का सामना करने के लिए तैयार है।
अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसके लिए टीम इंडिया का हाल ही में सेलेक्शन हुआ है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जहां रोहित-विराट जैसे दिग्गजों की वापसी हुई है, कुछ स्टार खिलाड़ी टीम में नहीं हैं।

भारतीय टीम के इस सीरीज के लिए स्टार प्लेयर्स में पिछले कुछ टाइम से तीनों ही फॉर्मेट का एक अहम खिलाड़ी इस स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है, ऐसे में टीम इंडिया से बाहर होते ही इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी का रूख कर लिया है।
रणजी ट्रॉफी 2024 का एडिशन खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपनी रणजी टीम मुंबई से दूसरा मैच खेलने का फैसला किया है। रणजी ट्रॉफी का रण 5 जनवरी से शुरू हुआ है।
जहां मुंबई ने अपना पहला मैच खेल लिया है। अब मुंबई टीम अपना अगला मैच आंध्र प्रदेश से खेलने जा रही है, जिसके लिए उन्होंने अपने स्क्वॉड का चयन कर लिया है।
इस स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर को जगह मिली है। अय्यर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली इस टीम के लिए 12 जनवरी से शुरू हो रहे दूसरे मैच में खेलते नजर आएंगे। श्रेयस अय्यर पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में लगातार खेल रहे हैं। उन्हें हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर तीनों ही फॉर्मेट की टीम में जगह मिली थी।
उससे पहले उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज से उन्हें अचानक ही बाहर का रास्ता दिखा दिया।
श्रेयस अय्यर को आराम दिया गया है या ड्रॉप किया गया है, जिसे लेकर संस्पेंस बरकरार था, अब उनके रणजी में उतरने की खबर से ये साफ हो गया कि वो टी20 स्क्वॉड से ड्रॉप किए गए हैं।
मुंबई के आंध्र प्रदेश के खिलाफ होने वाले मैच के लिए स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, जय बिस्टा, भूपेन लालवानी, अमोघ भटकल, सुवेद पारकर, अथर्व अंकोलेकर, प्रसाद पवार (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी, धवल कुलकर्णी, सिल्वेस्टर डिसूज़ा, रॉयस्टन डायस