Trending

आईटीएफ मांडया ओपन : मनीष व सिद्धार्थ अंतिम 16 में

भारतीय टेनिस खिलाड़ी मनीष गणेश और सिद्धार्थ विश्वकर्मा आसान जीत के साथ यहां आईटीएफ मांड्या ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। गणेश ने नीरज यशपाल को 6-1, 6-1 से हराया, विश्वकर्मा ने आदिल कल्याणपुर को 6-3, 6-1 से मात दी।

स्थानीय खिलाड़ी एसडी प्रज्वल देव को पुरुष युगल में निराशा का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले डेविस कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने वाले देव और उनके जोड़ीदार नितिन कुमार सिन्हा अंतिम 16 में नहीं पहुंच सके।

सिन्हा के पेट में जकड़न की वजह से दूसरी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी को मुकाबला बी में छोड़ना पड़ा जिससे भारत के करण सिंह और कोरिया के वूबीन सिन की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी।