Trending

एडिलेड इंटरनेशनल : पेरा पर जीत से जेसिका पेगुला क्वार्टर फाइनल में

एडिलेड इंटरनेशनल में एक ऑल-अमेरिकन मुकाबले में नंबर 2 सीड जेसिका पेगुला ने बर्नार्ड पेरा को 4-6, 6-2, 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री ली।

जेसिका पेगुला को एक सेट से हारने के बाद वापसी करने और डब्ल्यूटीए 500 इवेंट के दूसरे दौर में 69वीं रैंक वाली पेरा पर जीत दर्ज करने के लिए 2 घंटे और 12 मिनट की जरूरत पड़ी। पहले दौर में बाई के बाद पेगुला ने सीज़न के अपने दूसरे आयोजन में 2024 में जीत-हार का रिकॉर्ड 2-1 बना लिया।

साभार : गूगल

डब्ल्यूटीए की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते के यूनाइटेड कप में गत विजेता अमेरिकी टीम के हिस्से के रूप में पेगुला ने अजला टोमलजानोविक को मात देकर 1-1 से बढ़त हासिल की, केटी बोल्टर से उसे हार मिली।

अब उनका सामना गुरुवार को कैटरीना सिनियाकोवा और अनस्तासिया पावलुचेनकोवा के बीच होने वाले ऑल-क्वालीफायर मुकाबले की विजेता से होगा। सिनियाकोवा ही वह खिलाड़ी थीं जिन्होंने क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में पेरा को हराया था।