केपटाउन की पिच को आईसीसी ने बताया असंतोषजनक, डिमेरिट अंक भी कटे
आईसीसी ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए केपटाउन टेस्ट की पिच को ‘असंतोषजनक’ बताया है और पिच के डिमेरिट अंक कटे हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने फैसले को सही बताया है और बोला कि वे इसके खिलाफ अपील नहीं करेंगे।
आईसीसी के मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने दक्षिण अफ्रीका डीन एल्गर और भारत के कप्तान रोहित शर्मा से बातचीत करने के बाद पिच को ‘असंतोषजनक’ बता दिया। दोनों कप्तानों का मानना था कि पिच मानकों के अनुरूप नहीं थी।

ब्रॉड ने बोला, “इस पिच पर बल्लेबाजी करना कठिन था। पूरे मैच के दौरान गेंद जल्दी और तेजी से उछलकर खतरनाक रूप से बल्लेबा के पास आ रही थी, जिसके कारण शॉट खेलना मुश्किल हो रहा था। कुछ बल्लेबाजो के ग्लव्स पर गेंदें लगीं और असमतल उछाल से कई विकेट भी गिरे।
बताते चले कि आईसीसी किसी भी पिच को चार ग्रेड में मेरिट देती है- बहुत अच्छा, संतोषजनक, असंतोषजनक, खेलने लायक ही नहीं (अनफ़िट)। ‘असंतोषजनक’ ग्रेड के लिए किसी पिच को एक डिमेरिट अंक, अनफिट पिच को तीन डिमेरिट अंक मिलते हैं।
किसी मैदान को पांच साल के भीतर छह डिमेरिट अंक मिलने पर उसे एक साल के लिए बैन किया जाता है, अगर 12 डिमेरिट अंक हुए तो यह बैन दो साल का होता है।