Trending

मलेशिया ओपन : सात्विक-चिराग की जीत, प्रणय की हार

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल टीम ने यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में नए सत्र का आगाज जीत से करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई, एशियाई खेल के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय पहले दौर में हार गये।

सात्विक और चिराग की दूसरे नंबर की युगल जोड़ी ने इंडोनेशिया के मोहम्मद शोहिबुल फिकरी ओर मौलाना बगास की जोड़ी को 44 मिनट में 21-18, 21-19 से हराया। दुनिया की नौवें नंबर की जोड़ी ने पिछले साल भारतीय जोड़ी को थाईलैंड ओपन और चाइना ओपन में दो बार हराया था।

साभार : गूगल

विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर प्रणय को अपने एक रैंकिंग स्थान नीचे काबिज खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से 43 मिनट में 14-21, 11-21 से हार मिली। पिछले चरण में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे सात्विक और चिराग का अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर ड्रा में आगे तक पहुंचना चाहेगी।

सात्विक और चिराग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी पिछले साल शानदार फॉर्म में थी जिसमें उन्होंने हांगझोउ एशियाड, इंडोनेशिया में सुपर 1000 खिताब, कोरिया ओपन सुपर 500 खिताब और स्विस ओपन सुपर 300 खिताब जीता था जिससे उन्होंने थोड़े समय के लिए करियर की सर्वश्रेष्ठ नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी।

इस भारतीय जोड़ी ने ताकतवर स्मैश से पहले गेम में दबदबा बनाते हुए 8-4 से बढ़त ली और इसे अपने नाम करने तक पिछड़े नहीं। दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ज्यादातर समय पिछड़ती रही एक बार 19-19 की बराबरी के बाद उन्होंने अंत के दो अंक अपने खाते में डालकर जीत दर्ज की।

प्रणय का पिछला सत्र शानदार रहा था जिसमें उन्होंने विश्व चैंपियनशिप और एशियाड में कांस्य पदक जीतने के अलावा मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 खिताब भी जीता था।

सत्र के शुरूआती मैच में वह अपने प्रतिद्वंद्वी की तेजी के साथ बराबरी नहीं कर सके। लक्ष्य सेन अपने अभियान की शुरूआत चीन के वेंग होंग यांग के खिलाफ करेंगे।