रेप के मामले में दोषी इस स्टार आईपीएल क्रिकेटर को जाना होगा जेल
रेप के मामले में दोषी ठहराए गए नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को जेल जाना होगा। दरअसल उन्हें 8 साल की सजा सुनाई गई है। काठमांडू की एक अदालत ने ये फैसला सुनाया है।
23 वर्षीय संदीप नेपाल क्रिकेट के बड़े प्लेयर्स में शुमार है और वो आईपीएल भी खेल चुके हैं। शिशिर राज ढकाल की पीठ ने बुधवार को इस मामले में सुनवाई करने के बाद इस पर फैसला लिया गया है।

साथ ही उन्होंने मुआवजे और जुर्माने के साथ 8 साल की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट के अधिकारी रामू शर्मा ने इस पूरे मामले पर विस्तार से जानकारी दी है। ये आरोप एक लडक़ी ने लगाया था और पिछले साल सितंबर में 17 साल की लडक़ी ने काठमांडू के एक पुलिस थाने में संदीप लामिछाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद पूरे मामले की जांच हुई और उस वक्त संदीप वेस्टइंडीज में थे और कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपना दम-खम दिख रहे थे। साथ ही गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ, तो संदीप को तुरंत देश लौटने का आदेश मिला था।
संदीप के नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। लामिछाने ने सिर्फ 42 मैचों में 100 विकेट लेने का कारनाम किया था और राशिद खान के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था।
राशिद खान 44 मैच में सौ विकेट लिए थे। लामिछाने उन गेंदबाजों में हैं जिन्होंने लगातार तीन वनडे इंटरनेशनल पारियों में चार या उससे ज्यादा विकेट चटकाये हैं।