Trending
विराट अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 में नहीं खेलेंगे
भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने यहां बोला कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में नहीं खेलेंगे। द्रविड़ ने प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने से पहले कहा कि विराट व्यक्तिगत कारणों से कल के मैच में नहीं खेलेंगे।
उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान कोहली तीन मैचों की श्रृंखला के अगले दो मैच के लिए उपलब्ध होंगे। द्रविड़ ने कहा कि, सीरीज के पहले मैच में यशस्वी और रोहित भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगे।

रोहित और कोहली दोनों 14 महीने बाद टी20 में वापसी कर रहे हैं। कोहली ने छोटे प्रारूप का अंतिम मैच नवंबर 2022 में आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था जिसमें भारत को हार मिली थी।