Trending
नरेंदर बने तमिल थलाइवाज की जीत के हीरो, नहीं चला प्रदीप नरवाल का जादू
प्रो कबड्डी लीग के 65वें मैच में तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 46-27 से हराया। तमिल थलाइवाज से नरेंदर ने 14 पॉइंट बनाए, कप्तान सागर ने 6 टैकल पॉइंट हांसिल किये, साहिल गुलिया और अजिंक्य पवार ने 5-5 पॉइंट का योगदान दिया। यूपी योद्धा की ओर से टीम के कप्तान और स्टार रेडर परदीप नरवाल 3 पॉइंट ही अर्जित कर पाए।
ऑलराउंडर विजय ने शानदार सुपर-10 लगाया, उनके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया जो टीम की हार का मुख्य कारण बना।

तमिल थलाइवाज को इस तरह प्रो कबड्डी लीग की अपनी तीसरी जीत मिल गई है टीम के 11 मैच के बाद 19 अंक है और टीम नीचे से दूसरे पायदान पर है। यूपी टीम उनसे 2 अंक ज्यादा लेकर 10वें पायदान पर है।