पहला टी-20 : शिवम दुबे की पारी से भारत की जीत, अफगानिस्तान की 6 विकेट से हार
शिवम दुबे (नाबाद 60 रन), रिंकू सिंह (नाबाद 16 रन) की पारी से भारत ने यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले टी-20 में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त ली है।
बता दें कि भारत के कप्तान रोहित ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और अफगानिस्तान को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। अफगानिस्तान ने इस दौरान 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए। यह अफगानिस्तान टीम का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टी20 स्कोर था।

बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारत को जीत के लिए 159 रनों का टारगेट मिला था। जिसे टीम इंडिया ने 17.3 ओवर में चेज कर लिया।
भारत से शिवम दुबे ने 40 गेंदों पर 60 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े हैं। टीम इंडिया की जीत में शिवम दुबे का रोल सबसे ज्यादा अहम रहा। उन्होंने पहली पारी में गेंद और दूसरी पारी में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया।
इस रन चेज में भारत की शुरुआत खास नहीं रही थी। भारत ने पहले ही ओवर में 0 के स्कोर पर रोहित का विकेट खो दिया था।
28 रन पर भारत को दो झटके लग चुके थे, यहां से शिवम दुबे ने भारत की पारी को संभाला और पहले जितेश शर्मा और रिंकू सिंह के साथ साझेदारी करके भारत को यह मैच जीताया।