Trending

बिना हाथों के इस क्रिकेटर ने जड़े चौके-छक्के, देखें वीडियो

कब क्या चीज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाये ये किसी को पता नहीं है। सोशल मीडिया पर दिखाने वाली खबरे कितनी सच होती है ये किसी को पता नहीं है।

वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर जब वायरल होती है तो लोग उसे बार-बार देखने लगते हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर कोई वीडियो या फोटो पोस्ट कर देते हैं और रातों-रात स्टार बन जाते हैं।

साभार : गूगल

ये वीडियो हैं 34 वर्षीय दिव्यांग क्रिकेटर आमिर हुसैन का। दरसअल सोशल मीडिया पर उनका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में रहने वाले आमिर हुसैन लोन दिव्यांग हैं। एक हादसे में उनका सबकुछ चला गया था, इसके बावजूद उनका हौसला नहीं टूटा।

उस हादसे में उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए थे, तब वह सिर्फ 8 साल के थे। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून देखते ही बनता है। इस खिलाड़ी ने अपने दोनों हाथ खो दिए तो बैटिंग के लिए उसने एक नई तरकीब ढूंढ ली।

साभार : गूगल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो बल्ले को अपनी गर्दन और कंधों के बीच में फंसाकर बैटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो चौके भी लगा रहे हैं।

इतना ही नहीं बैट को इस ढंग से होल्ड करने के बावजूद वह अपने अच्छे फुटवर्क की मदद से ड्राइव शॉट लगा रहे हैं। इसके अलावा वो गेंदबाजी भी करते हैं।

गेंदबाजी के लिए वह अपने दाएं पैर में बॉल फंसकर अपनी टांग को घुमाकर पिच पर बॉल फेंकते हैं। सचिन के वो बहुत बड़े फैन है और आमिर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर नाम की जर्सी पहनकर मैच में अभ्यास करते हैं।

बताते चले कि, अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में स्थित वाघामा गांव के रहने वाले आमिर लोन 34 साल के हैं और 2013 से पैरा-प्रोफेशनल क्रिकेट का हिस्सा है और उनकी प्रतिभा को देखकर उनके शिक्षक ने आमिर को पैरा-क्रिकेट टीम से जोड़ दिया। आमिर के पिता मिल चलाते हैं और मिल में ही एक हादसे के दौरान उनके दोनों हाथ चले गए थे।