Trending

रणजी ट्रॉफी : यूपी 60 पर ढेर, भुवनेश्वर के कमाल से बंगाल 95/5

रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश टीम ने पहले मैच में केरल के खिलाफ तीन अंक हासिल कर बुलंद हौंसले के साथ पश्चिम बंगाल के खिलाफ ग्रुप-बी के दूसरे मैच में उतरी थी, उसके लिए कानपुर का ग्रीन पार्क मैदान खुशियां लेकर नहीं आ सका क्योंकि यूपी टीम पहली पारी में 60 रन पर ढेर हो गई।

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज और अनुभवी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए बंगाल के पांच प्लेयर्स को 95 रन पर पवेलियन भेज दिया है। देखा जाये तो मैच में अब यूपी बना हुआ है। बंगाल ने 5 विकेट पर 95 रन बनाए जिससे उसके पास 35 रन की बढ़त हो गई है।

साभार : गूगल

बंगाल के पांच विकेट भारतीय टीम से बाहर चल रहे पेसर भुवनेश्वर कुमार ने लिए। भुवी ने अभी तक 13 ओवर फेंके हैं जिनमें 25 रन देकर 5 विकेट झटके।

शुक्रवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश की टक्कर बंगाल से थी, यहां पर मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ की घातक गेंदबाजी के आगे उत्तर प्रदेश का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से ढह गया।

कैफ ने अपनी गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया और अपने दूसरे ही मैच में 4 विकेट लिए। उनके शानदार खेल से कानपुर में इस मैच में बंगाल ने उत्तर प्रदेश टीम को पहली पारी में 60 रन पर समेट दिया।

बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और उनका ये फैसला एकदम सही साबित हुआ। ग्रीन पार्क स्टेडियम में इस मैच में मेजबान टीम केवल 60 रन बनाकर ढेर हो गई।

तेज गेंदबाज मोहम्मद कैफ ने 5.5 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटके, उनके अलावा सूरज सिंधु जायसवाल ने 3 और ईशान पोरेल ने 2 विकेट लिए। उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी कर रहे नीतीश राणा कोई खास कमाल नहीं कर सके और 11 रन का योगदान दिया, समर्थ सिंह (13) और विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल (11) ही दहाई के आंकड़े को छू पाए।