इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चयनित टीम इंडिया में यूपी के ध्रुव जुरेल भी
इस महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित कर दी गयी है। इस टीम की कप्तानी फिर से रोहित शर्मा कर रहे है। इस टीम में पहली बार उत्तर प्रदेश के उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को जगह मिली है।
हाल में केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में पहली पारी में शानदार 63 रन की पारी खेलने वाले ध्रुव जुरेल रेस्ट ऑफ इंडिया और अंडर 19 इंडिया ए के लिए खेल चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 15 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 790 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं. साथ ही 10 लिस्ट ए के मैच खेल चुके है।

आईपीएल में वो राजस्थान रॉयल्स से खेलते हैं। उनके चयन से उत्तर प्रदेश क्रिकेट में खुशी की लहर है। एक जनवरी, 2001 को जन्मे ध्रुव चंद जुरैल ने आगरा की स्प्रिंगल क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।
16 सदस्यीय टीम की कप्तानी रोहित करेंगे। वही भारतीय टीम में शमी को अवसर नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वो अभी चोटिल है। टीम में यूपी के दो खिलाड़ी शामिल किये गए है। ध्रुव जुरेल के साथ-साथ कुलदीप यादव को मौका दिया गया।
टीम इंडिया (शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए) : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमरा (उप-कप्तान), आवेश खान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, ब्रूक, जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोकस, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, ओली रोबिंसन, जो रूट और मार्क वुड.
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद
दूसरा टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम
तीसरा टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट
चौथा टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची
पांचवा टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला