Trending

रणजी ट्रॉफी : भुवी का कहर, बंगाल के पहली पारी में 188 रन, जवाब में यूपी के 46

अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रणजी ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में बंगाल के कुल 8 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है. साथ ही उन्होंने एक बार फिर टीम इंडिया में एंट्री के लिए दरवाजा खटखटा दिया है.

कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में हो रहे  रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में दूसरे दिन बंगाल ने 95 रन की पारी को आगे बढ़ाते हुए  188 रन बनाते हुए 128 रन की बढ़त हासिल की।

भुवनेश्वर कुमार ने बंगाल के खिलाफ 22 ओवर में 1.86 की इकोनमी के साथ 41 रन देकर 8 विकेट झटके. उन्होंने 5 मेडन ओवर डाले. उनका साथ देते हुए यश दयाल ने 2 विकेट चटकाए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाए. उस समय समर्थ सिंह 21 एवं आर्यन जुयाल 20 रन बनाकर क्रीज पर जमे है.

@BCCIdomestic

इस मैच में यूपी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 20.5 ओवर में 60 रन पर ढेर हुई. बंगाल टीम 188 रनों पर ऑलआउट हो गई. बंगाल ने यूपी पर 128 रनों की बढ़त ली है. भुवनेश्वर के पास बंगाल की दूसरी पारी में विकेट अपने नाम करने का मौका होगा.

बीसीसीआई और चयनकर्ता 14 महीने से भुवनेश्वर कुमार का दरकिनार कर रहे हैं. भुवी टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है. उन्हें टेस्ट, वनडे और टी20 में खेलने का मौका नहीं मिला है.

उन्होंने अपने इस शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर चनयकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वो रणजी में ऐसा ही प्रदर्शन करते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें बाकी टेस्ट मैचों की सीरीज में मौका दिया जा सकता है. वो आईपीएल में अपनी गेंद से आग उगलते हैं तो वो टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं.