रणजी ट्रॉफी : दूसरी पारी में बंगाल के खिलाफ यूपी के 178 रन लेकिन…
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे रहे रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश ने अपनी दूसर पारी में कल के 41 रन की पारी आग बढ़ाते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 178 रन बनाते हुए इस पारी में 50 रन की बढ़त हासिल की।
उत्तर प्रदेश की तरफ से समर्थ सिंह ने अपने अनुभव का पूरा उपयोग करते हुए 97 गेंद में महत्वपूर्ण 54 रनों की पारी खेली उनका साथ देते हुए आर्यन जुयाल ने 42 रन बनाकर दिया। उत्तर प्रदेश के कप्तान नितीश राणा 47 बनाकर अभी भी नाबाद है। हालांकि कोहरे के चलते आज के दिन का भी खेल देर से ही शुरू हुआ।
इस मैच में मेजबान यूपी के खिलाफ बंगाल ने अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। यूपी ने शुरुआत बेहतर की लेकिन बंगाल ने एक-एक करके चार झटके देकर यूपी को फिर से गहरे दबाव में ला दिया। सोमवार को मैच का अंतिम दिन है। आज मैच में दिन का खेल खत्म होने के समय कप्तान नितीश राणा 47 और अनुभवी बल्लेबाज अक्शदीप नाथ 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।

यूपी की दूसरी पारी में बढ़त महज 50 रनों की हुई है। यूपी के बल्लेबाजों को शुरू में संभल कर खेलना होगा, ताकि स्कोर बोर्ड पर टीम की स्थिति को मजबूत किया जा सकें। कप्तान नितीश अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। अक्शदीप नाथ थोड़ा संभल कर खेल रहे हैं।
बताते चले कि यूपी की पहली पारी 60 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में बंगाल ने पहली पारी में 188 रन बनाकर 128 रनों की बढ़त हासिल की थी। शहर से न तो कोहरा छंट रहा है और न ही यूपी टीम के सिर पर मंडरा रहे हार का खतरा टल रहा है।

तीनों दिन सुबह का सत्र कोहरे के नाम रहा है। किसी भी दिन सुबह के सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। अंपायर हो या खिलाड़ी सभी ग्रीनपार्क में बैठकर कोहरा छंटने का इंतजार करते हैं। ऐसा ही हाल कुछ यूपी का भी है। टॉस हारकर बंगाल के पेसरों के साथ उसे नम मौसम से भी जूझना पड़ा। शायद इसी वजह से यूपी की पहली पारी 60 रनों पर सिमट गई।

दूसरी पारी में यूपी ने बेहतर प्रदर्शन किया। सवा सौ रन की लीड खत्म करने के बाद उसके खाते में महज अब भी 50 रन ही जुड़े हैं। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।