Trending

एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर्स : भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से दी मात

एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर सेमीफाइनल की उम्मीद को कायम रखा है। पहली मैच की हार को भुलाकर भारत ने मैच के 41वें सेकेंड में गोल करके इरादे जाहिर किए। झारखंड की संगीता कुमारी ने न्यूज़ीलैंड के डिफेंस को भेदकर शानदार फील्ड गोल किया।

न्यूजीलैंड ने मैच के 9 वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर 1-1 से बराबरी की। मेगन हल ने न्यूजीलैंड के लिए गोल किया। भारत ने 12 वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलकर 2-1 की लीड बनाई।

@hockeyindia

उदिता ने भारत के लिए दूसरा गोल किया। भारत के लिए तीसरा गोल नेहा ने 14वें मिनट में किया। न्यूजीलैंड के डिफेंस में सेंध लगाकर फील्ड गोल कर 3-1 की लीड ली। पहले क्वार्टर में शानदार गेम के बाद बाकी के तीन क्वार्टर में कांटे की टक्कर हुई। दोनों टीम गोल करने में असमर्थ रहीं।

दोनों टीम को 5-5 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। झारखंड की सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द मैच बनी। उन्होंने बोला पूरी टीम ने 100 परसेंट परफॉर्म किया। भारत का अगला मैच इटली के साथ 16 जनवरी को होगा।