Trending

एएफसी एशियाई कप: जापान ने वियतनाम को हराया, ईरान ने फिलिस्तीन को दी मात

ताकुमी मिनामिनो के दो गोल से शीर्ष वरीय जापान ने यहां एएफसी एशियाई कप में ग्रुप डी के पहले दौर में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वियतनाम को 4-2 से हराया।

मिनामिनो ने 11वें मिनट में गोल कर जापान को आगे किया था, वियतनाम ने क्रमशः 16वें और 33वें मिनट में गुयेन दिन्ह बाक और फाम तुआन हाई के दो गोलों से चार बार के चैंपियन को चौंका दिया।

साभार : गूगल

जापान ने 45वें मिनट में मिनामिनो द्वारा दागे गोल से बराबरी कर ली। इस गोल के 5 मिनट बाद किटो नाकामुरा ने गोल कर जापान को 3-2 से आगे किया। जापानी टीम ने दूसरे हाफ में नियंत्रण बनाए रखा और 86वें मिनट में स्थानापन्न अयासे उएदा के गोल से 4-2 से जीत पक्की कर ली।

मिनामिनो ने इस युवा और प्रतिरोधी वियतनामी टीम की सराहना की। मैच के बाद उन्होंने कहा, मैं बचपन से वियतनाम के खिलाफ खेल रहा हूं, मुझे पता है कि वे कितने अच्छे टीम हो सकते हैं। मैं आश्चर्यचकित हूं कि वे इतना अच्छा खेले।

एक अन्य एशियाई फुटबॉल पावरहाउस ईरान ने ग्रुप सी में फिलिस्तीन पर 4-1 की शानदार जीत के साथ अपने एएफसी एशियाई कप अभियान की शुरुआत की।