Trending

एमएस धोनी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अयोध्या में होने वाले श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण पत्र मिला है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निर्धारित है।

साभार : गूगल

एमएस धोनी को आमंत्रण पत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह ने रांची में दिया। मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि धोनी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।