Trending

अमित शाह की बड़ी बहन के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ। गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर इस संबंध में पोस्ट करते हुए कहा कि राजेश्वरी बेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। बता दें कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन का सोमवार को मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया। 65 वर्षीय राजेश्वरी बेन लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से लड़ रही थीं। लगभग एक महीने पहले उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें अहमदाबाद से मुंबई लाया गया था।