लियोनेल मेसी ने फिर जीता फीफा का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार
अर्जेंटीना सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने बैलन डी’ओर का ताज पहनने के दो महीने बाद यहां सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार बरकरार रखा है।
मेसी लंदन में आयोजित समारोह से अनुपस्थित थे, पेप गार्डियोला, जिन्होंने बार्सिलोना में मेसी को प्रशिक्षित किया था, सर्वश्रेष्ठ कोच की ट्रॉफी लेने के लिए आए थे। स्पेन के गार्डियोला ने मैनचेस्टर सिटी को पिछले सत्र में प्रीमियर लीग खिताब, एफए कप और पहली चैंपियंस लीग दिलाई।

इंग्लैंड की मैनेजर सरीना विगमैन को महिला सर्वश्रेष्ठ कोच का ताज मिला, स्पेन और बार्सिलोना की मिडफील्डर एताना बोनमती को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। बोनमती महिला बैलन डी’ओर का पुरस्कार जीत चुकी हैं।
मार्टा को उनके उत्कृष्ट करियर उपलब्धियों के लिए फीफा विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 37 वर्षीय ब्राजीलियाई ने छह विश्व कप टूर्नामेंटों में 23 मैचों में 17 गोल किए हैं। उन्हें छह बार दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिल चुका है।