तीसरा टी20 कल, अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की क्लीन स्वीप पर निगाह
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैचों में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराया. दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच बुधवार को बैंगलोर के एन. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है जिसमेे भारत तीसरा टी20 जीतकर क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
अफगानिस्तान 3-0 की हार से बचना चाहेगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में हुआ था. जिसमें टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाया था. जवाब में भारत ने 17.3 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.
इंदौर में हुए दूसरे टी-20 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 172 रन बनाया. जवाब में टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में 173 रन बनाकर मैच जीत लिया. टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है. बैंगलोर टी20 जीतकर भारतीय टीम सीरीज 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी.