Trending

22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे विराट कोहली

22 जनवरी को विराट कोहली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे। वह भारत के ट्रेनिंग सेशन से एक दिन का ब्रेक लकर अयोध्या पहुंचेंगे। विराट 23 को टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे।

हैदराबाद में भारतीय टीम का ट्रेनिंग सेशन 20 जनवरी से शुरू होगा। टीम यहां 4 दिन तक प्रैक्टिस करेगी। इंग्लैंड टेस्ट टीम पहले मुकाबले से 3 दिन पहले 21 जनवरी को हैदराबाद पहुंचेगी। टीम इस वक्त यूएई के अबुधाबी में तैयारी कर रही है। यहीं तैयारी कर टीम ने पाकिस्तान को 2022 में 3-0 से टेस्ट सीरीज हराई थी।

साभार : गूगल

25 जनवरी से दोनों के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा। टीम इंडिया 20 से 23 जनवरी तक हैदराबाद में ट्रेनिंग सेशन करेगी। 24 को ब्रेक के बाद 25 को टीम पहला मैच खेलेगी। विराट समेत भारत की टेस्ट टीम में शामिल सभी प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ इस दौरान हैदराबाद में रहेंगे।

एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट 21 जनवरी की ट्रेनिंग के बाद एक दिन का ब्रेक लेंगे। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए बीसीसीआई से ब्रेक मांगा। जो अप्रूव कर दिया गया है।

विराट को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का ऑफिशियल इन्विटेशन मिला था। उनके साथ भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी को अयोध्या जाने का इन्विटेशन मिला है।

ट्रेनिंग सेशन के लिए रवींद्र जडेजा बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी आ चुके हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। वह सीधे 20 जनवरी को टीम से जुड़ेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जडेजा ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंचने के लिए अपने ऐड की शूटिंग छोड़ने का फैसला किया। टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए उन्होंने ऐड शूट्स और सभी तरह के विज्ञापन को पोस्टपोन कर दिया।

भारत अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज खेल रही है। सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु में आज यानी बुधवार शाम 7:00 बजे से होगा।

सीरीज के बाद टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ 2 दिन के ब्रेक पर रहेंगे। 18 और 19 जनवरी को ब्रेक के बाद टेस्ट टीम में शामिल सभी खिलाड़ी 20 जनवरी को हैदराबाद में फिर जुड़ जाएंगे।

भारत के खिलाफ सीरीज की तैयारियों के लिए इंग्लिश टीम की आलोचना हो रही है। पूर्व इंग्लिश पेसर स्टीव हरमिशन ने बोला कि इंग्लैंड पर 5-0 से सीरीज हार का खतरा है और टीम तैयारियों को गंभीरता से नहीं ले रही।

हरमिशन ने कहा, ‘प्लेयर्स तो यही कहेंगे कि मैं एक बूढ़ा आदमी हूं। समय बदल गया, तैयारियों का तरीका नहीं बदला। आप भारत में बगैर तैयारी के नहीं जा सकते। 6 सप्ताह पहले भारत पहुंच जाओ तब आप खुद को पहले टेस्ट के लिए तैयार नहीं मान सकते।

मुझे बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैक्कुलम की नई इंग्लिश टीम का अप्रोच पसंद है। मुझे लगता है हम तैयारियों में पिछड़ चुके हैं। आप ऐशेज सीरीज के लिए 3 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचते हैं।

हैदराबाद क्यों 3 दिन पहले जा रहे हैं। भारत में आपको 5 टेस्ट खेलने हैं, इसके लिए आपको पूरी तरह से तैयार रहना ही होगा। इंग्लैंड ने भारत में आखिरी टेस्ट सीरीज 2012 में जीती थी। तब एलेस्टेयर कुक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम 15 दिन पहले भारत आ गई थी।

तब से टीम ने भारत में 2 टेस्ट सीरीज खेली, एक में भी टीम को जीत नहीं मिली। टीम अपने घरेलू मैदान पर भी पिछली सीरीज जीत नहीं सकी, तब 5 टेस्ट की सीरीज भारत ने 2-2 से ड्रॉ कराई थी।