कोपा डेल रे : बिलबाओ, सेविला और मल्लोर्का की अंतिम आठ में एंट्री
असियर विलालिब्रे के दो गोल से एथलेटिक बिलबाओ ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अलावेस के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-0 से जीत के साथ कोपा डेल रे के क्वार्टर फाइनल में एंट्री ली।
‘द बफ़ेलो’ उपनाम वाले बड़े स्ट्राइकर विलालिब्रे ने 28वें मिनट में बाएं पैर से ज़बरदस्त शॉट मारकर एथलेटिक को आगे किया और 60वें मिनट में ऑस्कर डी मार्कोस के क्रॉस पर हेडर से गोल कर 2-0 के स्कोर के साथ जीत पक्की की। एक अन्य मैच में, सेविला ने गेटाफे के खिलाफ मनोबल बढ़ाने वाली 3-1 की जीत के साथ अपने लीग संघर्षों को पीछे छोड़ा।

सर्जियो रामोस ने गोलकीपर की गलती का फायदा उठाते हुए आठवें मिनट में गोल कर सेविला को आगे किया, 15 मिनट बाद 23वें मिनट में जैमे माता ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसहाक रोमेरो ने 48वें और 55वें मिनट में दो तेजी से गोल कर सेविला को 3-1 से जीत दिलाई।
साइल लारिन ने अतिरिक्त समय के अंतिम मिनट में गोल किया, जिससे मल्लोर्का ने कड़े मुकाबले के बाद टेनेरिफ़ के खिलाफ 1-0 से जीत के साथ अंतिम आठ में प्रवेश किया।