Trending

प्रगनानंद भारतीय शतरंज में बने नंबर वन

टाटा स्टील मास्टर्स में 18 वर्षीय रमेशबाबू प्रगनानंद ने नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी मौजूदा विश्व विजेता डिंग लिरेन को मात देकर लाइव क्लासिकल शतरंज रैंकिंग में विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ा। प्रगनानंद 2748.3 रेटिंग अंकों के साथ दो स्थान की छलांग के साथ 11वें स्थान पर आ गए, जो आनंद से 0.3 अधिक है।

उन्होंने इस बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट के चौथे दौर में एंट्री ली। वह विश्वनाथन आनंद के बाद क्लासिकल शतरंज में मौजूदा विश्व चैंपियन को हराने वाले दूसरे भारतीय हैं।

@sachin_rt

दिग्गज क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर ने युवा शतरंज प्रतिभा की तारीफ करने के लिए अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “विश्व चैंपियन डिंग लिरेन के खिलाफ इस जीत के लिए प्रगनानंद को बहुत-बहुत बधाई। 18 साल की छोटी उम्र में आपने न केवल खेल पर अपना दबदबा बनाया, बल्कि भारत के शीर्ष रेटेड खिलाड़ी भी बन गए।