हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स : भारत की सेमीफाइनल में एंट्री, अब जर्मनी से होगी टक्कर
एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स में इटली को 5-0 से हारने के बाद भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। 18 जनवरी को फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत का मुकाबला वर्ल्ड नंबर 5 की टीम जर्मनी से होगा।
भारत और इटली के बीच आखिरी लीग मैच हुआ, जिसमें भारत ने 5-0 से जीत हासिल की। मुकाबले के 45 वें सेकंड में भारत ने गोल कर इटली पर दबाव बनाया। अपना 100वां अंतराष्ट्रीय मुकाबला खेल रही उदिता ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की लीड दिलाई।

पहले हॉफ का खेल खत्म होने तक भारत ने 1-0 की लीड लेकर इटली पर दबाव बनाए रखा। मुकाबले में इटली ने वापसी की कोशिश की, नाकाम रहीं। मुकाबले का दूसरा गोल 41 वें मिनट में आया। भारत को मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को दीपिका ने लिया और गोल कर लीड को 2-0 किया।
झारखंड की सलीमा टेटे ने मुकाबले का तीसरा गोल किया। इटली की डिफेंस को छकाते हुए 45 वें मिनट में फील्ड गोल कर भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया। भारत ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए चौथा गोल दागा। नवनीत कौर ने 53 वें मिनट में गोल कर भारत की जीत पक्की कर दी। भारत के लिए पांचवा गोल पेनाल्टी कॉर्नर के रूप में आया।